Home » Uncategorized » वर्षा ऋतु में बागवानी विभाग में उपलब्ध हैं विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे

वर्षा ऋतु में बागवानी विभाग में उपलब्ध हैं विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे

Share:

कुनिहार
वर्षा ऋतु फलदार पौधों के रोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय मानी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बागवानी विभाग, कुनिहार द्वारा किसानों, बागवानों तथा आम लोगों के लिए विभिन्न प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

बागवानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग में वर्तमान में कलमी आम, लीची, मौसमी, किन्नू, संतरा, आंवला, अंगूर, जामुन, बेल तथा कलमी नींबू के पौधे उपलब्ध हैं। इच्छुक किसान एवं बागवान अपनी आवश्यकता के अनुसार विभाग से पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु में रोपित पौधों को पर्याप्त नमी मिलने के कारण उनकी जड़ों का विकास बेहतर होता है और पौधों के जीवित रहने की संभावना भी अधिक रहती है। यही कारण है कि नए बाग लगाने और पुराने बागों का विस्तार करने के लिए यह समय सबसे अनुकूल माना जाता है।

विकास खंड कुनिहार के उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ0रितेश शर्मा ने क्षेत्र के किसानों और बागवानों से अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधों की उपलब्धता, किस्मों और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति बागवानी विभाग, कुनिहार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *