दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत कशलोग को 25 सोलर लाइटें उपलब्ध करवाई गई हैं। सोलर लाइटें मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व सचिव जयसिंह ठाकुर, बाघल लैंड लूजर परिवहन सभा दाड़लाघाट के उपप्रधान ऋषि राज गांधी, वार्ड सदस्य हेमराज रघुवंशी तथा ग्राम पंचायत कशलोग के समस्त लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर लाइटें उपलब्ध होने से पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक संजय अवस्थी का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।







