Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने दिया 1.16 लाख रुपये का योगदान

मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने दिया 1.16 लाख रुपये का योगदान

Share:

अर्की। सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.16 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया गया। यह चेक क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, आकस्मिक संकटों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता हमेशा सामाजिक और मानवीय कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया यह योगदान भी लोगों की संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक है।
क्षेत्र के लोगों ने आशा व्यक्त की कि यह राशि जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों की सहायता में उपयोगी सिद्ध होगी। विधायक संजय अवस्थी एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित भाइयों-बहनों द्वारा किए गए इस सराहनीय योगदान की क्षेत्र भर में प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *