कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
जन्माष्टमी पर्व पर होने वाली भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा व पुराण स्वागत से हुआ।श्रीरामलीला जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली भागवत कथा में आज सिविल हॉस्पिटल कुनिहार के पास घोड़िया देवी मंदिर के पास कथावाचक अरुण शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।इस दौरान राणा संजय सिंह द्वारा विधिवत पुराण पूजन किया गया व क्षेत्र की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली ।घोड़िया देवी मंदिर से यह कलश यात्रा आरंभ होकर पुराना बस स्टैंड होते हुए पूर्ण आस्था के साथ भजन कीर्तन करते हुए कथा स्थल राज दरबार परिसर पहुंची।
स्थानीय हाटकोट निवासी कथावाचक अरुण शर्मा अपने आप को सौभाग्यशाली समझते है,कि जन्माष्टमी पर्व पर इस कथा का शुभारंभ उनके स्वर्गीय पिता हीरानंद आनन्द द्वारा 1991 में 36 वर्ष पहले किया था।
अपने पिता द्वारा दिए गए संस्कारों को जीवंत रखते हुए श्रीमद् भागवत का गुणगान करने का सौभाग्य आज मुझे भी उसी मंच पर मिला है।
श्रीरामलीला जनकल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि भागवत कथा 29 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी ।30 अगस्त से 4 सितंबर तक कथा नित्य 1:30 से 4:30 बजे तक होगी व रात्रि में जन्माष्टमी पर्व पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।5 सितंबर को कथा समय 12 से 2 बजे तक रहेगा ।इसके पश्चात हवन यज्ञ व पूर्ण आहुति के पश्चात विशाल भंडारा कृष्ण भक्तों के लिए आरंभ होगा ।उन्होंने कुनिहार जनपद सहित आसपास के क्षेत्र के लोगो से भगवत कथा में हाजिरी लगाकर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने की अपील की है ।






