Home » Uncategorized » निरकारी मिशन अर्की इकाई द्वारा अर्की मुख्यालय में दूसरे रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

निरकारी मिशन अर्की इकाई द्वारा अर्की मुख्यालय में दूसरे रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Share:

उपमंडल अर्की सन्त निरकारी मिशन अर्की इकाई द्वारा अर्की मुख्यालय में दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अर्की क्षेत्र के संयोजक ठाकुर विद्यासागर ने बताया कि मिशन के द्वारा सयोजन स्तर पर अभी तक अर्की में चार रक्तदान शिविर लगाए जा चुके है। जिनमे लगभग 500 यूनिट रक्त एकत्रित कर विभिन्न अस्पतालों में दान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभी तक भारतवर्ष में मिशन के तहत दिल्ली बुराड़ी में वार्षिक लगने वाले रक्तदान शिविर से मिशन विभिन्न अस्पतालों को लगभग 15 लाख यूनिट रक्त दान कर चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि मिशन द्वारा भारतवर्ष में सफाई अभियान के तहत 400 रेलवे स्टेशन को गोद लिया है। उनका कहना है को इस कारण मिशन को भारत वर्ष में सफाई एम्बेसेडर की पदवी प्राप्त हुई है।उनका कहना है कि इस प्रकार के कार्यो के माध्यम से मिशन का उद्देश्य आत्मा को परमात्मा से मिलाने का है। ताकि मनुष्य मनुष्य को समान समझे व प्रेम से रहे साथ ही रक्त को नालियों में बहाने के बजाय जरूरतमंद लोगों की नाड़ियों में बहने हेतु दिया जाये।उन्होंने लोगो से अपील की की रक्त दान अवश्य करे क्योकि एक यूनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचता है। शिविर में सोलन व अर्की अस्पताल से डॉ वैभव सीनियर टेक्नीशियन संजीव कश्यप टेक्नीशियन निशा शर्मा अटेंडेंट कैलाश पदम् तथा एम्स बिलासपुर डॉ अमीषा टेक्निशियन अनिता आदर्श व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *