Home » Uncategorized » नालागढ़ से संबंधित पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में वाइस प्रेसिडेंट बने अरमान सिंह भिंडर को विधायक बाबा हरदीप सिंह की मौजूदगी में बधाई दी

नालागढ़ से संबंधित पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में वाइस प्रेसिडेंट बने अरमान सिंह भिंडर को विधायक बाबा हरदीप सिंह की मौजूदगी में बधाई दी

Share:

बीबीएन 5 सितंबर

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नालागढ़ से संबंधित नवनिर्वाचित वाइस प्रेसिडेंट अरमान सिंह भिंडर के निवास पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी गौतम व आर्यन वर्मा युवी के नेतृत्व में छात्रों की टीम ने मुलाकात की और उन्हें निर्वाचित होने पर बधाई दी। इस दौरान नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिंह का भी टीम को सानिध्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर विधायक बाबा हरदीप सिंह के समक्ष प्रदेश के महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं की मांगों को रखा। विधायक बाबा हरदीप सिंह ने छात्र छात्राओं की मांगों को शीघ्र सुलझाने का वायदा किया। विधायक ने भी उन्हें बधाई दी और सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर युवा नेता आर्यन वर्मा यूवी, हर्ष सैनी, धैर्य सचदेवा, दीवरान बेदी, मृत्युंजय मल्होत्रा , हरकरण भिंडर अक्षित शर्मा, अरमान शर्मा एवं अन्य साथी मौजूद रहे। विधायक ने इस मिलन को बेहद शानदार और यादगार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *