कुनिहार
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन की वर्चुअल मीटिंग धनीराम तनवर संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार पुलिस पेंशनर जिला सोलन की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा एक लाइन का प्रस्ताव काफी सोच विचार कर पारित किया गया जिसमें कुछ समय पहले शिमला में जाकर पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस पेंशनर जिला सोलन की मीटिंग हुई थी जहां पर भी यह मांग उठाई गई थी कि पुलिस लाइन सोलन एक जिले के किनारे छोर पर स्थित है जहां पर दुरधराज दाडला मौगंल क्षेत्र के पुलिस पेंशनर सोलन पुलिस लाइन में अपना सस्ता सामान लेने नहीं आ सकते क्योंकि पुलिस लाइन सोलन दाडला व मागंल का क्षेत्र जो सोलन जिले में पड़ता है और बिलासपुर की सीमा के साथ लगता है सोलन से करीब डेढ़ सौ
किलोमीटर की दूरी पर है जहां से सस्ता सामान लेने के लिए किसी भी पेंशनर का आना संभव नहीं है मगर डीजीपी साहब ने कहा था कि अभी विभाग के पास हर थाना क्षेत्र में ऐसी मोबाइल कैंटीन ले जाने के लिए कोई भी गाड़ी उपलब्ध नहीं है और बजट का भी अभाव है इसलिए मोबाइल कैंटीन जो फौजी पेंशनर की तरह हर इलाका में जाए नहीं दी जा सकती। यह मांग पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सोलन करीब 4/5 साल से विभाग से कर रही है। इस समस्या को हल करने के लिए सभी पदाधिकारी व समस्त कार्यकारिणी ने पुलिस महानिदेशक से प्रस्ताव द्वारा मांग रखी है कि कुनिहार पुलिस स्टेशन जो पूरे सोलन जिला के मध्य में पड़ता है वहां पर इस प्रकार की सब कंटिन खोली जाए जहां से पूरे जिला के पुलिस पेंशनर अपने लिए सस्ता सामान आसानी से ले सकते हैं क्योंकि इस जिला के पूरे क्षेत्र के लोग अपना घरेलू सामान लेने के लिए भी कुनिहार मार्केट में आते जाते रहते हैं इस मांग को गंभीरता से लेकर आदेश फरमाया जाए ताकि यह समस्या जो सालों से से चली आ रही है उसका समाधान हो सके।






