Home » Uncategorized » उत्तर क्षेत्र में अव्वल रहे दाड़लाघाट के कार्तिक शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर पाया चौथा स्थान

उत्तर क्षेत्र में अव्वल रहे दाड़लाघाट के कार्तिक शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर पाया चौथा स्थान

Share:

सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में सातवीं कक्षा के मेधावी छात्र कार्तिक शर्मा ने ‘अखिल भारतीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ ज़ोन) में पहला स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल दाड़लाघाट व अर्की क्षेत्र, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। ​कार्तिक शर्मा, दाड़लाघाट निवासी नीमचंद शर्मा के सुपुत्र हैं। उत्तर क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार, परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह व खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों ने कार्तिक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​प्रधानाचार्य गीता राम ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में 7वीं कक्षा के विद्यार्थी कार्तिक पढ़ाई के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक व क्रीड़ा गतिविधियों में भी हमेशा अव्वल रहते हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पिता नीमचंद शर्मा ने इस सफलता का श्रेय कार्तिक की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। क्रीड़ा भारती के प्रान्त अध्यक्ष सुरेंद्र, प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ हरि सिंह, प्रान्त मंत्री डॉ मनोहर लाल, जिलाध्यक्ष देशराज ठाकुर जिला मंत्री मनोज चौहान, क्रीड़ा भारती अर्की के अध्यक्ष अजय ठाकुर व मंत्री आसिफ चौधरी ने कार्तिक शर्मा व उनके परिजनों और विद्यालय परिवार को अपनी ओर से शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *