दाड़लाघाट। 11 केवी चंडी-पजीना एचटी फीडर में आवश्यक लाइन रखरखाव कार्य के चलते विद्युत अनुभाग चंडी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 13 और 14 सितंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चंडी, बमबेली, रुडाल, हरसंग धार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाडू बाड़ा देव, चांडा मांगल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है। खराब मौसम या अन्य किसी परिस्थिति के कारण निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।






