कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
बरोटीवाला में सम्पन्न हुई अंडर -14 बॉयज़ खेलकूद प्रतियोगिता में सीबीएसई विद्यालय कुनिहार के खिलाड़ियों ने फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए चैंपियन बने ,तो वहीं हॉकी में दूसरा स्थान हासिल किया।मंगलवार को इन लिटिल चैंप्स का प्रार्थना सभा में भव्य व जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय एनसीसी के छात्रो द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर देते हुए खिलाड़ियों को मंच तक पहुंचाया व खिलाड़ियों ने विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणोत को ट्रॉफियाँ सौंपी ।हॉकी में तीन व फुटबॉल में सात बच्चे मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने डीपी महेंद्र सिंह राठौड़ ,शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार व हेमन्त कुमार को फुल मलायें पहनाकर स्वागत किया व विद्यालय के लिटिल चैंप्स को विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी । उन्होंने कहा ,कि खेल के मेदान में जो बच्चा सीखता है वह अन्य कन्ही भी सीखने को नहीं मिलता।कड़ी मेहनत से ज़िन्दगी में हर एक मुकाम हासिल किया जा सकता है।खेलो से ही लीडरशिप डेवल्प हो कर देश का जिमेदार नागरिक बनने में सहयोग मिलता है।
प्रधानाचार्य ने विद्यालय में जिला स्तरीय अंडर -19 मेजर खेल स्पर्धा जोकी 17 से 19 सितम्बर तक होगी ,जिसमे जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों के करीब 450 बच्चे शामिल होंगे व 22 से 24 सितंबर तक जिला स्तरीय गर्ल्स अंडर -14 मेजर खेल स्पर्धा में करीब 800 खिलाड़ी बच्चियां आएंगी ।उन्होंने बताया उक्त प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय में तैयारिया पूरी कर ली गई है ।उन्होंने इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए कुनिहार क्षेत्र के लोगो,अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ से हर संभव सहयोग का आग्रह किया है ।






