Latest News
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहार घाट के अमित शर्मा का पीआरडी के लिए चयन अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न
Home » Uncategorized » राकेश गौतम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दाड़लाघाट को पुनः विकास खंड (ब्लॉक) का दर्जा देने और इसे जल्द कार्यशील करने की उठाई मांग

राकेश गौतम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दाड़लाघाट को पुनः विकास खंड (ब्लॉक) का दर्जा देने और इसे जल्द कार्यशील करने की उठाई मांग

Share:

दाड़लाघाट। भाजपा किसान मोर्चा जिला सोलन के अध्यक्ष राकेश गौतम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दाड़लाघाट को पुनः विकास खंड (ब्लॉक) का दर्जा देने और इसे जल्द कार्यशील करने की मांग की है। राकेश गौतम ने कहा कि पूर्व में जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में दाड़लाघाट को ब्लॉक का दर्जा दिया गया था। अधिसूचना जारी होने के बाद आवश्यक नियुक्तियां भी की गई थीं। इससे क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी थी कि प्रशासनिक एवं विकास संबंधी कार्यों के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद दाड़लाघाट ब्लॉक को डी-नोटिफाई कर दिया गया, जिससे दाड़लाघाट क्षेत्र से जुड़ी करीब 30 पंचायतों के लोग इस सुविधा से वंचित हो गए। अब लोगों को अपने कार्यों के लिए पहले की तरह दूर जाना पड़ रहा है। गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री से यह मांग किसी राजनीतिक विवाद के तहत नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और विकास से जुड़ी है। उन्होंने आग्रह किया कि पूर्व सरकार के समय दाड़लाघाट को दी गई ब्लॉक की सौगात को पुनः बहाल किया जाए। उन्होंने कहा सुबह का भूला अगर शाम को घर लौट आए, तो उसे भूला नहीं कहते। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री से दाड़लाघाट की जनता के हित में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह है। राकेश गौतम ने मांग की कि केवल ब्लॉक बहाली की घोषणा तक सीमित न रहते हुए आगामी दो माह के भीतर आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर दाड़लाघाट ब्लॉक को दोबारा कार्यशील किया जाए, ताकि क्षेत्र की करीब 30 पंचायतों के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ब्लॉक की बहाली से प्रशासनिक सुविधाएं लोगों के नजदीक आएंगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *