Latest News
20 नवंबर को धर्मशाला में आम आदमी पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव, मनीष सिसोदिया करेंगे नेतृत्व पंजाब में AAP ने गारंटियां पूरी कीं, हिमाचल में कांग्रेस सरकार वादे निभाने में नाकाम : जनता के साथ हुआ विश्वासघात। गोयला में 23-24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला, कबड्डी और विशाल दंगल होंगे मुख्य आकर्षण कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना संपूर्ण राशिफल दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक 25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तीन मंडलों की संयुक्त बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की दौरे को सफल बनाने के लिए दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडल के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति शिमला की मानव सेवा को मिला राष्ट्रीय मंच, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मिला ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड 12 वर्षों से प्रतिदिन 4 हजार लोगों की सेवा और 28 वर्षों से शव वाहन चलाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं समाजसेवी बॉबी
Home » Uncategorized » संजय अवस्थी ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेले का किया विधिवत शुभारम्भ

संजय अवस्थी ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेले  का किया विधिवत शुभारम्भ

Share:

अर्की

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सायर मेले का शुभारंभ किया।
उन्होंने इस अवसर पर परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार ऐतिहासिक एवं प्राचीन माँ काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समृद्धि के प्रतीक झोटे पूजन के साथ तीन दिवसीय सायर मेले का शुभारंभ किया।
विधायक ने सायर मेले के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अर्की का सायरोत्सव मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे मेलों के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और पारंपरिक मान्यताएं भावी पीढ़ी तक पहुंचती हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहचान यहां की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और मेलों से भी जुड़ी हुई है। मेले केवल मनोरंजन अथवा उत्सव का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह समाज को एक-दूसरे के करीब लाने तथा आपसी मेल-जोल और भाईचारे को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करते हैं।
विधायक ने कहा कि सायरोत्सव मेले की अपनी विशिष्ट पहचान और परंपरा है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले की गरिमा और पारंपरिक स्वरूप को बनाए रखते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, खण्ड कांग्रेस के महासचिव रवि पाठक, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष बीना ठाकुर, जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, आई.टी.आई. बोर्ड के सदस्य सुमित शर्मा, नगर पंचायत अर्की के पार्षदगण, समाजसेवी जयनंद शर्मा, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *