Latest News
अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित
Home » Uncategorized » सोईली गांव में अम्बेडकर महासभा ने लगाया जागृति शिविर कुरीतियों को त्यागकर समाज उत्थान के लिए एकजुट होने का किया आह्वान

सोईली गांव में अम्बेडकर महासभा ने लगाया जागृति शिविर कुरीतियों को त्यागकर समाज उत्थान के लिए एकजुट होने का किया आह्वान

Share:

अर्की, शहनाज़

डॉ. बीआर अम्बेडकर महासभा अर्की की ओर से भूमती के सोईली गांव में जागृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष मंजीत भाटिया की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया और सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को त्यागने तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने महासभा द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी।
शिविर में अर्की क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बढ़ते अत्याचारों को लेकर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष तथा दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में महासभा अध्यक्ष सूबेदार मेजर मनजीत भाटिया, मुख्य सलाहकार सूबेदार बीआर भाटिया, पूर्व अध्यक्ष उमा लाल, कानूनगो एनएल भगत, उपप्रधान इंस्पेक्टर ओम प्रकाश कौंडल, महासचिव एसएचओ एलआर कायथ, एडवोकेट पार्वती, इंस्पेक्टर सीडी पंवर, लेखराम, प्यारे लाल भारद्वाज, मीडिया प्रभारी डॉ. नरेश कौंडल, कैप्टन हेमराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *