Latest News
अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित
Home » Uncategorized » बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तनवर ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

बी.एल. स्कूल कुनिहार के जिगर तनवर ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

Share:

कुनिहार

बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय मेजर खेल प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 17 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी जिगर तनवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टायक्वोंडो तथा वेटलिफ्टिंग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जिगर की इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। वहीं बॉक्सिंग में जिगर तंवर तथा आदित ने कांस्य पदक हासिल किए। टायक्वोंडो में आर्यन नेगी तथा कार्तिक ठाकुर ने रजत पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए मुख्यातिथि डॉ. जगदीश चंद नेगी, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि यह रही कि मास्टर जिगर तंवर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिगर की इस उपलब्धि को विद्यालय में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने जिला खेल शिक्षा अधिकारी, शारीरिक शिक्षक अमर देव, अरुणा शर्मा, सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा समस्त विद्यालय परिवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।
पी.टी.ए. अध्यक्ष रतन तंवर तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि जिगर तंवर सहित सभी खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *