दाड़लाघाट। राज्यस्तरीय सायर मेला अर्की में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में दाड़लाघाट की निकटवर्ती ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बटेड निवासी तनुज शुक्ला ने रनरअप स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबला तीन सेटों का हुआ। तनुज शुक्ला ने पहले सेट में 21-17 से जीत दर्ज की। इसके बाद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने दूसरा सेट 18-21 और तीसरा सेट 9-21 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए तनुज शुक्ला को विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, कमेटी सदस्य संजय ठाकुर, भास्कर ठाकुर, संतोष कुमार, रमन कंवर सहित अन्य सदस्यों ने सम्मानित किया।






