Latest News
पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम
Home » Uncategorized » अंडर-19 छात्र कराटे प्रतियोगिता में चंडी (अर्की)विद्यालय की टीम का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 छात्र कराटे प्रतियोगिता में चंडी (अर्की)विद्यालय की टीम का शानदार प्रदर्शन

Share:

दाड़लाघाट। कुनिहार में आयोजित अंडर-19 छात्र कराटे प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम का नेतृत्व विद्यालय के कला अध्यापक देवेंद्र कुमार ने किया। चंडी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से चंडी-कशलोग क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एलआर ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों और टीम प्रभारी को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय के ऊर्जावान स्टाफ के सहयोग को दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *