Latest News
पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित CBSE कुनिहार के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूल खेलों में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन की टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान, विद्यालय में खुशी की लहर कचरे से कमाल! प्राकृतिक संसाधनों से बच्चों ने रची अनोखी कलाकृतियाँ, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखा हुनर और पर्यावरण प्रेम अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम
Home » Uncategorized » आर. पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला सम्मान ।

आर. पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला सम्मान ।

Share:

कुनिहार
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश के राज्य संयोजक आर. पी. जोशी को उनकी सक्रिय भागीदारी एवं योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

MCEME Auditorium, सिकंदराबाद में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी द्वारा आर. पी. जोशी को सम्मान पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अधिवेशन का मुख्य विषय “विकसित भारत 2047 — पूर्व सैनिकों एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों की भूमिका” रहा। देशभर से आए पूर्व सैनिकों एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों की उपस्थिति में मिला यह सम्मान आर. पी. जोशी की राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रमाण है।

सम्मान प्राप्त करने पर आर. पी. जोशी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत गौरव के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और राष्ट्रभक्त नागरिकों का सम्मान है। वे आगे भी राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देते रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *