दाड़लाघाट। श्री शम्भू पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा 13 मढ़ी जगरामा परिवार की ओर से ब्रह्मलीन नागा बाबा श्री वैष्णों गिरी जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 24 सितंबर गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा महंत श्री जयदेव गिरी जी महाराज के सानिध्य में श्री पूर्णेश्वर महादेव शिव मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित होगा। आयोजक मंडल के अनुसार भंडारे में प्रातः से प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।






