Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट विद्यालय में दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय साइंस कांग्रेस-2026 का समापन

दाड़लाघाट विद्यालय में दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय साइंस कांग्रेस-2026 का समापन

Share:

दाड़लाघाट। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय साइंस कांग्रेस-2026 का शनिवार को समापन हुआ। साइंस कांग्रेस में अर्की उपमंडल के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर और गणितीय ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मुनीश कमल और विजय चंदेल ने बताया कि आयोजन में उपमंडल के 27 माध्यमिक, 17 उच्च तथा 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। साइंस कांग्रेस में कुल 465 प्रतिभागियों के साथ 115 अनुरक्षण अध्यापकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक अमरीश ने साइंस कांग्रेस की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्रवक्ता भौतिकी अश्वनी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, नई कल्पना और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भी खूब रंग जमाया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में बीएलसीपीएस कुनिहार की पूर्णिमा और वैष्णवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी एवीएन दाड़लाघाट के रिशित और शान्या प्रथम रहे। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में डीएवी एवीएन दाड़लाघाट के नितेश और मोहम्मद फरमान अंसारी ने बाजी मारी। विज्ञान गतिविधि कॉर्नर के कनिष्ठ वर्ग में लक्षय कॉन्वेंट स्कूल की अरवी ठाकुर, वरिष्ठ वर्ग में डीएवी अंबुजा की अनिरुद्ध सिंह ठाकुर तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में बीएलसीपीएस की समीक्षा जोशी प्रथम रहीं। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट की समायरा प्रथम रहीं। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के ज्योतिर्मय ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। गणितीय ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में द एसवीएन स्कूल के वैभव सिंह, वरिष्ठ वर्ग में एसवीएन पब्लिक स्कूल की हर्षिता तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में द एसवीएन स्कूल के अतुल शर्मा प्रथम रहे। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम, ग्राम पंचायत बरायली के प्रधान कृष्ण चंद भट्टी, प्रधानाचार्य राज कुमार, हेम राज गौड़, अनिल बाली, हंसराज शर्मा, लच्छी राम ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ओमप्रकाश शर्मा सहित समिति सदस्य, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *