अर्की
दाड़लाघाट में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल मंज्याट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा आठवीं की छात्रा आरवी ने जूनियर साइंस एक्टिविटी में प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तर के लिए जगह बनाई, जबकि कल्पिता ने जूनियर मैथ्स ओलंपियाड में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम गुप्ता और चेयरमैन डॉ. प्रेम लाल गुप्ता ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।![]()






