Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » खारसी से बागा-कंधर-बेरल सड़क की हालत लंबे समय से खराब,राहगीरों को हो रही परेशानी

खारसी से बागा-कंधर-बेरल सड़क की हालत लंबे समय से खराब,राहगीरों को हो रही परेशानी

Share:

दाड़लाघाट। खारसी से बागा-कंधर-बेरल तक जाने वाली सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। सड़क पर की गई तारकोल की टायरिंग कई स्थानों से पूरी तरह उखड़ चुकी है, जबकि कई जगह सड़क की आधारभूत सॉलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे स्थानीय लोगों, किसानों, वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क शालूघाट से लिंक होकर करीब 25 किलोमीटर तक सिहारली से पंचायत बेरल तक जाती है। यह मार्ग मांगल क्षेत्र की तीन पंचायतों को आपस में जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्रवासियों में इसके जल्द सुधार की मांग उठ रही है। भाजपा किसान मोर्चा जिला सोलन के अध्यक्ष राकेश गौतम ने सरकार से इस सड़क की स्थिति का जल्द जायजा लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत के साथ इसे पक्का करने की दिशा में आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। राकेश गौतम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय विकास को लेकर अनेक वादे किए जाते हैं, लेकिन क्षेत्र के लोग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क का स्थलीय निरीक्षण करवाकर आवश्यक बजट जारी किया जाए तथा मरम्मत एवं पक्कीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाए, ताकि मांगल क्षेत्र की तीनों पंचायतों के लोगों को सुगम और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *