Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » झंडा रस्म के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मंच पर स्थापित किया ध्वज आज से शुरू हुआ मंच निर्माण का काम

झंडा रस्म के साथ रामलीला की तैयारियां शुरू हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मंच पर स्थापित किया ध्वज आज से शुरू हुआ मंच निर्माण का काम

Share:

कुनिहार
भगवान श्रीराम की लीला के मंचन को लेकर कुनिहार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सदस्यों ने मंगलवार को पूरे विधि-विधान के साथ रामलीला की झंडा रस्म अदा की। महाराज हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद उनका ध्वज रामलीला मंच पर स्थापित किया गया। इसी के साथ रामलीला आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो गई। समिति के अध्यक्ष रितेश जोशी व संजय जोशी ने बताया कि झंडा रस्म के साथ ही रामलीला मंच तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मंच की साज सज्जा सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है।
झंडा रस्म के दौरान समिति के सदस्यों ने महाराज हनुमान जी की पूजा अर्चना की। इसके बाद विधिवत रूप से उनका ध्वज रामलीला मंच पर लगाया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि यह रस्म रामलीला के शुभारंभ की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बाद सभी सदस्यों ने आगामी आयोजन की तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।
रामलीला के सफल आयोजन को लेकर समिति के सदस्य अलग अलग व्यवस्थाओं में जुट गए हैं। मंच निर्माण साज सज्जा और अन्य तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से रामलीला आयोजन में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *