Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत गोयला की ग्राम सभा में नशामुक्ति की शपथ, विकास और एकता पर हुआ मंथन

ग्राम पंचायत गोयला की ग्राम सभा में नशामुक्ति की शपथ, विकास और एकता पर हुआ मंथन

Share:

गोयला , पवन सिंघ , 2 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जहां प्रदेशभर की पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, वहीं जिला सोलन की उपतहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोयला में भी ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विकास, स्वच्छता, सामाजिक एकता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 260 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
ग्राम सभा की शुरुआत पंचायत प्रधान निर्मला कालरा ने सभी उपस्थित लोगों को महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं देकर की। उन्होंने गांधी जी के जीवन, व्यक्तित्व और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित लोगों को नशामुक्ति (एंटी चिट्टा) की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा टीबी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया तथा समय पर जांच और उपचार का महत्व बताया गया।
ग्राम सभा में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, आय-व्यय का अनुमोदन, VB-GRAM G योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए अतिरिक्त शेल्फ तैयार करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित आदर्श उपनियम-2025 को पंचायत क्षेत्र में लागू करने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र परिवारों के चयन, परिवार विभाजन से संबंधित आवेदनों के अनुमोदन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों की प्राथमिकता सूची तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों से आपसी सहयोग, भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। साथ ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मिलकर कार्य करने का भी आह्वान किया गया।
ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक के समापन के बाद पंचायत की ओर से सभी उपस्थित ग्रामवासियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *