Latest News
गोपाष्टमी पर वृद्धि योग, सूर्य का वृश्चिक में प्रवेश – 4 राशियों को बड़ा लाभ,पढ़ें पञ्चाङ्ग व राशिफल भूमती में प्रवासी मजदूरों ने धूमधाम से मनाई छठ पूजा, आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को दिया अर्घ्य राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बाघल प्रेस क्लब अर्की की बैठक आयोजित, फरवरी-मार्च में होगी क्रिकेट प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा अर्की से कितनी महिलाओं को देगी टिकट? 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशी पर दांव खेलेगी पार्टी? टिकट की दौड़ में चार महिला नेत्रियों के नाम चर्चा में, अब हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें प्राइमरी स्कूल से सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक, कुनिहार के ऐतिहासिक विद्यालय का गौरवमयी सफर 1924 में गुरुकुल की तर्ज पर शुरू हुई थीं कक्षाएं, 1932 में प्राइमरी स्कूल के रूप में हुई स्थापना; 100 वर्षों के सफर में विद्यालय ने हासिल की नई पहचान। अर्की व धुन्दन ब्लॉक मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की बैठक आयोजित,मिड-डे मील कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांगों और आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा
Home » Uncategorized » पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान

पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान

Share:

कुनिहार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में जिला कल्याण अधिकारी सोलन की ओर से पट्टाबरावरी पंचायत के सभागार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन ‘सक्रिय वृद्धावस्था की ओर’ तथा ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के तहत ‘गतिज एवं मानसिक कौशल विकास’ की थीम पर किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और कानूनी सहायता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने की, जबकि जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टाबरावरी-हरिपुर इकाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विशेष आकर्षण:
समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 102 वर्षीय किरपा राम को सम्मानित किया जाना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और तहसील कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर ने शारीरिक व मानसिक सक्रियता के महत्व पर प्रकाश डाला l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *