अर्की।
ग्राम पंचायत कशलोग के गांव सेर वाला तथा चाखरू वार्ड-5 में विधायक संजय अवस्थी द्वारा प्रदान की गई सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं। सोलर लाइटें लगने से स्थानीय ग्रामीणों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।
सोलर लाइटें स्थापित होने पर ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लंबे समय से रोशनी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे देखते हुए सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं। उन्होंने विधायक का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र की अन्य मांगों को लेकर भी विधायक द्वारा घोषणाएं की गई हैं।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विधायक द्वारा की गई घोषणाओं और उनकी अन्य मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने में मदद मिलेगी।






