Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » हिमाचल में दर्शन करने आए यूपी के श्रद्धालुओं की गजब की लापरवाही, 7 साल के मासूम को ढाबे पर ही भूल गए माता-पिता!

हिमाचल में दर्शन करने आए यूपी के श्रद्धालुओं की गजब की लापरवाही, 7 साल के मासूम को ढाबे पर ही भूल गए माता-पिता!

Share:

मामला ऊना जिले के धुसाड़ा का है, जहां ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था श्री नयना देवी के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उनकी टैम्पो ट्रैवलर धुसाड़ा स्थित एक ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी। नाश्ता करने के बाद सभी गाड़ी में बैठकर आगे निकल गए, लेकिन करीब 7 साल का बच्चा ढाबे पर ही छूट गया। हैरानी की बात यह रही कि माता-पिता को करीब 70 से 80 किलोमीटर दूर पहुंचने तक बच्चे की याद नहीं आई। उधर, ढाबा संचालक गुरपाल सिंह ने बच्चे को रोते-बिलखते देखा और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस की मुस्तैदी से मासूम को सकुशल उसके परिवार से मिलाने में कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *