Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ का राष्ट्रीय समारोह एवं स्मारिका विमोचन सम्पन्न 25 राज्यों से 400 पेंशनर कर्मचारियों ने लिया भाग, पेंशनर हितों पर हुआ मंथन ।

भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ का राष्ट्रीय समारोह एवं स्मारिका विमोचन सम्पन्न 25 राज्यों से 400 पेंशनर कर्मचारियों ने लिया भाग, पेंशनर हितों पर हुआ मंथन ।

Share:

कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं स्मारिका विमोचन समारोह कोटा, राजस्थान में अत्यंत गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस राष्ट्रीय आयोजन में भारतवर्ष के 25 राज्यों से लगभग 400 पेंशनर कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लेकर पेंशनर एकता, संगठन की मजबूती तथा पेंशनर हितों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच पर बुलंद किया।
कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ आरपी जोशी ने देते हुए बताया ,कि इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, कोटा की विधायक कल्पना,विधायक संजीव तथा नगर निगम कोटा की महापौर अनुसूया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर पेंशनर समाज का उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने पेंशनरों की लंबित मांगों, सम्मानजनक पेंशन, महंगाई राहत, चिकित्सा सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा तथा पेंशनर कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया।

वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर समाज ने अपने सेवाकाल में देश और समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद उनके सम्मानजनक जीवन, आर्थिक सुरक्षा एवं जायज़ मांगों का समाधान सरकारों और संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

राजस्थान सरकार की ओर से पेंशनरों से संबंधित जायज़ विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया।

हिमाचल प्रदेश की प्रभावी भागीदारी

राष्ट्रीय समारोह में हिमाचल प्रदेश की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, मदन लाल, बलराम पुरी,एस. एस. मल्होत्रा एवं आर. पी. जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया और हिमाचल प्रदेश के पेंशनर समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखा।

25 राज्यों के लगभग 400 पेंशनर कर्मचारियों की सहभागिता ने इस आयोजन को एक विशाल राष्ट्रीय पेंशनर सम्मेलन का स्वरूप प्रदान किया। समारोह ने देशभर के पेंशनरों के बीच एकता, भाईचारे, संगठनात्मक मजबूती और साझा संघर्ष का मजबूत संदेश दिया।

अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की घोषणा

समारोह के दौरान भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 6 एवं 7 फरवरी 2037 को दुर्ग, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। देशभर के पेंशनर प्रतिनिधियों ने आगामी बैठक को सफल बनाने के लिए अभी से संगठनात्मक तैयारियों पर जोर दिया।

यह राष्ट्रीय आयोजन इस संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ कि देश के पेंशनरों के सम्मान, अधिकारों और जायज़ मांगों के लिए संगठन एकजुट होकर निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *