दाड़लाघाट। टीबी मुक्त अभियान के तहत अर्की विधानसभा क्षेत्र की 19 पंचायतों को सिविल अस्पताल अर्की में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दानोघाट को भी टीबी मुक्त पंचायत बनने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर तथा
बीएमओ अर्की मुक्ता रस्तोगी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत दानोघाट के प्रधान दूनी चंद शर्मा ने पंचायत की ओर से सम्मान प्राप्त किया। टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा मिलने पर प्रधान दूनी चंद शर्मा ने पंचायतवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सहयोग और जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने पंचायत को स्वस्थ और टीबी मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में भी लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।






