Latest News
चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं
Home » Uncategorized » गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में ‘एक्टिव लर्निंग’ पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में ‘एक्टिव लर्निंग’ पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित

Share:

कुनिहार
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), पंचकूला के तत्वावधान में ‘एक्टिव लर्निंग’ (डोमेन-2) विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। देवेंद्रा गुमरा एवं ज्योति भगत ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिक्षकों को विद्यार्थी-केंद्रित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी। विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने सक्रिय अधिगम के महत्त्व एवं कक्षा-कक्ष में इसके प्रभावी क्रियान्वयन को समझा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्का भारद्वाज ने दोनों रिसोर्स पर्सन का फ्लावर पॉट भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सक्रिय अधिगम विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन एवं आत्मविश्वास विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने शिक्षक प्रशिक्षण की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ तथा इसने नवीन, संवादात्मक और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *