Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » वर्ष 2027 एक संकल्प, हरित बीबीएन की ओर एक और कदम 1111 पौधारोपण का टारगेट स्वस्तिक गौतम

वर्ष 2027 एक संकल्प, हरित बीबीएन की ओर एक और कदम 1111 पौधारोपण का टारगेट स्वस्तिक गौतम

Share:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 31 पौधों का रोपण कर वर्ष 2027 टारगेट की एडवांस में शुरुआत की

पौधारोपण होना पर्यावरण के लिए जरूरी
लाेकेश कुमार प्रिंसिपल

बीबीएन

सोमवार को दूसरे नवरात्र के मौके पर समाजसेवी स्वस्तिक गौतम ने एडवांस में वर्ष 2027 के 1111 पौधे रोपण टारगेट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी के विद्यार्थियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सार्थक पहल की शुरुआत की।
इस अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झाड़माजरी और झाड़माजरी स्थित हनुमान मंदिर में कुल 31 पौधों का पौधारोपण किया गया। स्वस्तिक गौतम ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य का निर्माण करना है। उन्होंने आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर अपने बीबीएन को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर स्कूल के प्रिसिपल लोकेश कुमार ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। उन्होंने स्वस्तिक गौतम की इस पहल पर उनका स्वागत किया ओर उन्हें बधाई दी एवं भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक अमित कुमार, ईशा, पूजा, मनप्रीत कौर, प्रिया वंदना और छात्र छात्राए मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *