Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » नवरात्रों में माँ चंडी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज रहा मंदिर माँ चंडी मंदिर में सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल, हर मंगलवार को हो रहा सामूहिक हनुमान पाठ

नवरात्रों में माँ चंडी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंज रहा मंदिर माँ चंडी मंदिर में सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल, हर मंगलवार को हो रहा सामूहिक हनुमान पाठ

Share:

चंडी पवन सिंघ
शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर कुठार उप तहसील के अंतर्गत स्थित माँ चंडी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। माँ के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्त अपनी कुलदेवी माँ चंडी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्रों के चलते मंदिर परिसर में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित पवन कुमार शर्मा ने बताया कि माँ चंडी के दरबार में वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नवरात्रों के दौरान भक्तों की संख्या में विशेष बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माँ ब्रह्मचारिणी की उपासना से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
मंदिर समिति के प्रधान चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु माँ की महिमा का गुणगान कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति की ओर से प्रत्येक मंगलवार शाम को सामूहिक हनुमान पाठ का आयोजन भी किया जाता है। इन धार्मिक आयोजनों से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। नवरात्रों के दौरान माँ के दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ क्षेत्र में धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को दर्शा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *