दाड़लाघाट। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत विद्युत अनुभाग ग्याणा में 14 अक्टूबर को एचटी लाइन और नए ट्रांसफार्मर के निर्माण कार्य के चलते सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे कून, सोरिया, बम्बीरा, सेर ग्लोटिया, कज्यारा और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने लोगों से सहयोग की अपील की है। खराब मौसम या अन्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित समय में बदलाव हो सकता है।






