Latest News
20 नवंबर को धर्मशाला में आम आदमी पार्टी करेगी विधानसभा का घेराव, मनीष सिसोदिया करेंगे नेतृत्व पंजाब में AAP ने गारंटियां पूरी कीं, हिमाचल में कांग्रेस सरकार वादे निभाने में नाकाम : जनता के साथ हुआ विश्वासघात। गोयला में 23-24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मेला, कबड्डी और विशाल दंगल होंगे मुख्य आकर्षण कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना संपूर्ण राशिफल दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक 25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तीन मंडलों की संयुक्त बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की दौरे को सफल बनाने के लिए दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडल के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति शिमला की मानव सेवा को मिला राष्ट्रीय मंच, अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मिला ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड 12 वर्षों से प्रतिदिन 4 हजार लोगों की सेवा और 28 वर्षों से शव वाहन चलाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं समाजसेवी बॉबी
Home » Uncategorized » रितिका पंवर ने गुर्दा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में शोध के लिए सम्मान हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

रितिका पंवर ने गुर्दा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में शोध के लिए सम्मान हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

Share:

दाड़लाघाट। दाड़लाघाट निवासी रितिका पंवर ने गुर्दा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में शोध के लिए सम्मान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पीजीआई चंडीगढ़ की फार्माकोलॉजी विभाग की शोध टीम से जुड़ी रितिका पंवर को हैदराबाद में आयोजित भारतीय अंग प्रत्यारोपण सोसायटी के 36वें वार्षिक सम्मेलन आईएसओटी-2026 में मेंटर-मेंटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हैदराबाद के हाईटेक्स में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस सम्मेलन में पीजीआई चंडीगढ़ की प्रत्यारोपण टीम को अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में टीम को कुल चार मेंटर-मेंटी अवॉर्ड प्राप्त हुए। इनमें फार्माकोलॉजी विभाग की प्रो. स्मिता पटनायक और रितिका पंवर को गुर्दा प्रत्यारोपण कराने वाले मरीजों में टैक्रोलिमस दवा और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार प्रतिरक्षा-दमन उपचार से संबंधित शोध के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त गुर्दा प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग को भी विभिन्न शोध कार्यों के लिए सम्मान मिले। प्रो. दीपेश केनवार और डॉ. कपिल गोथवाल को बुजुर्ग जीवित गुर्दा दाताओं की सुरक्षा और उनसे गुर्दा प्राप्त करने वाले मरीजों के परिणामों के आकलन से संबंधित शोध के लिए सम्मानित किया गया। वहीं इसी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. देवप्रकाश चौधरी को भारत में सामान्य शारीरिक तापमान पर मशीन के माध्यम से अंगों में रक्त प्रवाह बनाए रखने की तकनीक पर उनके कार्य के लिए टैंकर यंग इन्वेस्टिगेटर अवॉर्ड-2026 प्रदान किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने पीजीआई चंडीगढ़ की टीम को पुरस्कार प्रदान किए और उपलब्धियों के लिए बधाई दी। रितिका पंवर दाड़लाघाट के पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी भगत राम पंवर की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *