Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » स्कूल परिसर में मिले तेंदुए के पंजों के निशान, दीवारों पर खून के धब्बे; बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित

स्कूल परिसर में मिले तेंदुए के पंजों के निशान, दीवारों पर खून के धब्बे; बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित

Share:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाग हाबड़ा में तेंदुए की संभावित आवाजाही के संकेत मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल परिसर की धरातल मंजिल पर पंजों के गहरे निशान और ऊपरी मंजिल के बरामदे की बाहरी दीवारों पर खून के धब्बे मिलने से स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, कमरऊ तहसील की ग्राम पंचायत भजौण के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल में छुट्टी के बाद जब स्टाफ पहुंचा, तो परिसर में पंजों के निशान और दीवारों पर खून के धब्बे दिखाई दिए। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने दीवारों को साफ किया।
विद्यालय प्रभारी चंद्र प्रकाश के अनुसार, परिसर में तेंदुए जैसे पंजों के निशान मिले हैं और बरामदे की बाहरी दीवारों पर भी खून दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ किसी शिकार को स्कूल परिसर में लाया हो या शिकार बना जानवर बचने के प्रयास में दीवार से टकराया हो। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और तेंदुए की मौजूदगी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
क्षेत्र में तेंदुए की संभावित गतिविधियों को लेकर ग्रामीण पहले से चिंतित हैं। स्कूल परिसर में इस तरह के निशान मिलने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *