Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Share:

दाड़लाघाट। नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में ब्रह्माकुमारीज एवं राजयोग शिक्षण संस्थान की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दीदी दुर्गा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। नशे की लत युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में बाधा बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और मित्रों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान दीदी दुर्गा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशे के सेवन से बचने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य एलआर ठाकुर ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *