कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में पाँच दिवसीय शिविर में जिला सोलन की मेजर गेम्स के बॉयज टीम के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
10 से 14 अक्टूबर तक चले इस शिविर में जिला सोलन के विभिन्न विद्यालयों से चयन किये गए खिलाड़ियों ने प्रशिक्षित व कुशल शिक्षकों से हॉकी,फुटबॉल,बास्केटबॉल व हैंडबॉल जैसी मेजर गेम्स की बारीकियों को पूरी लगन व शिदत से सीखा।कैम्प इंचार्ज महेंद्र राठौर की अगुवाई में इस प्रशिक्षण शिविर में कोच व शिक्षक सुबह मार्च पास्ट जैसी अनुशासन परेड से खिलाड़ियों का दिन आरम्भ होता था व दिन भर इन खेलों में खिलाड़ी खूब पसीना बहाते।जिला सोलन के ये 64 खिलाड़ी टीम इंचार्ज राज कुमार पाल की अगुवाई में जिला सोलन का नेतृत्व करेंगे व चंबा में 16 अक्टूबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणोत ने महेंद्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारा है और अब इंटरनेशनल रेफरी राज कुमार पाल की अगुवाई में जिला सोलन की टीम चंबा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम रोशन करेंगे ।






