अर्की
राजकीय महाविद्यालय अर्की में आज दिल्ली स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन की इकाई द्वारा कॉमर्स एवं आर्टस फैकल्टी के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञापन एवं मनोरंजन प्रबंधन, पब्लिक रिलेशन एवं जर्नलिज्म , मार्केटिंग तथा डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी देकर डिग्री प्राप्त करने के बाद रोजगार प्राप्त करने के गुर दिए गए। दिल्ली स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन की टीम ने डिजिटल माध्यम से क्वेश्चन आंसर प्रक्रिया को आधार बनाकर इस कार्यक्रम को सुगम बनाया। उन्होंने सही उत्तर देने वाले तथा पोस्टर के माध्यम से अपनी क्रिएटिविटी प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों तथा फैकेल्टी मेंबर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सरकारी क्षेत्र के
अतिरिक्त निजी क्षेत्र की ओर भी अपना भाग्य आजमाना चाहिए। निजी क्षेत्र में भी ऐसी बहुत से क्रिएटिव कार्य हैं जिनके माध्यम से युवा सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करके अपना एवं अपने परिवार का जीवन बसर कर सकते हैं । कार्यक्रम के अंत में उन्होंने दिल्ली से आई टीम का आभार व्यक्त किया तथा उनसे आग्रह किया कि भविष्य में भी वे इस तरह के कार्यक्रम हमारे महाविद्यालय में आयोजित करते रहें ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।






