कुनिहार
सोलन से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-ममलीग पंचायत में सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल के कटिंग कार्य के दौरान पहाड़ में 15 से 20 फीट तक दरार पड़ने से पूरा पहाड़ धंस गया। पहाड़ धंसने से ममलीग-वाकनाघाट सड़क के नीचे रह रहे 2 परिवारों को खतरा बढ़ गया है।
मौके का निरीक्षण करने कंडाघाट तहसील के उपमंडल अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को फिलहाल पंचायत भवन में रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब मंत्री जी मौके पर पहुंचेंगे, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पीड़ित परिवार के सदस्य चमन का कहना है कि प्रशासन की तरफ से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। जिस समय घटना घटी, उस समय हमें खुद अपने घरों से सामान निकालना पड़ा। अगर स्थानीय जनता साथ न देती तो हम बहुत परेशान होते। उन्होंने आरोप लगाया कि सारी गलती पीडब्ल्यूडी विभाग की है, जिन्होंने हमारी एक न सुनी और कार्य जारी रखा।






