Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » दाड़लाघाट में तीन दिन होगा दशहरा उत्सव,सांस्कृतिक संध्या होगी हार्मोनी ऑफ पाइन के नाम

दाड़लाघाट में तीन दिन होगा दशहरा उत्सव,सांस्कृतिक संध्या होगी हार्मोनी ऑफ पाइन के नाम

Share:

दाड़लाघाट। दशहरा उत्सव समिति और ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष तीन दिवसीय दशहरा उत्सव का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। उत्सव के दौरान स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, रावण दहन, आकर्षक झांकियां और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। वहीं, 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में हारमोनी ऑफ पाइन पुलिस बैंड अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेगा। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, ग्राम पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने बताया कि 19 अक्टूबर को स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें लोकनृत्य, समूहगान, एकल गीत और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इसके अलावा कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। इसी दिन रावण दहन के साथ रामलीला क्लब दाड़ला और यूथ फार्मर क्लब स्यार की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़, आटा फूंक पैसा चूक, मेंढक दौड़, जलेबी दौड़, आंखों पर पट्टी बांधकर घड़ा फोड़ने और निशानेबाजी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। आयोजन के अंतिम दिन 21 अक्टूबर को रात्रि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें हारमोनी ऑफ पाइन पुलिस बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला ने कहा कि मेले समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। जब सभी लोग मिलजुलकर कार्य करते हैं, तो समाज और अधिक सुंदर व आकर्षक बनता है। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव दाड़लाघाट के लोगों के लिए अपनी संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का विशेष अवसर होगा। साथ ही, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *