Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » शिमला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ‘कलाम ऑफ हिमाचल’ स्कॉलरशिप टेस्ट विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, 50 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति और 20 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार पाने का अवसर

शिमला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ‘कलाम ऑफ हिमाचल’ स्कॉलरशिप टेस्ट विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, 50 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति और 20 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार पाने का अवसर

Share:

शिमला। विद्यापीठ द्वारा आयोजित ‘कलाम ऑफ हिमाचल’ स्कॉलरशिप टेस्ट का अंतिम चरण रविवार को शिमला स्थित विद्यापीठ इंस्टीट्यूट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कांगड़ा, हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी और सोलन में सफल आयोजन के बाद शिमला में आयोजित इस परीक्षा में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनमें विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना रहा।
शिमला के पुराने बस अड्डे के सामने स्थित विद्यापीठ इंस्टीट्यूट में आयोजित यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में प्रश्न हल कर अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रारूप को समझने और समय प्रबंधन का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।
50 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति और 20 लाख तक के नकद पुरस्कार
‘कलाम ऑफ हिमाचल’ स्कॉलरशिप टेस्ट के तहत विद्यार्थियों के लिए 50 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति और 20 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इस पहल के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
‘कलाम ऑफ हिमाचल’ के विजेता को ढाई लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, प्रदेश स्तर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5,100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और अन्य आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।
वर्ष 2022 में शुरू हुई थी पहल
विद्यापीठ ने वर्ष 2022 में ‘कलाम ऑफ हिमाचल’ स्कॉलरशिप टेस्ट की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित करना, उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। संस्थान का प्रयास है कि विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं को भी समझें और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना कर सकें।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना प्राथमिकता : निदेशक
विद्यापीठ के निदेशक इंजीनियर रविंदर अवस्थी और डॉ. रमेश शर्मा ने कहा कि ‘कलाम ऑफ हिमाचल’ स्कॉलरशिप टेस्ट विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के वातावरण से परिचित करवाने के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
दोनों निदेशकों ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए विषयों की जानकारी के साथ-साथ परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन और प्रश्नों को सही तरीके से हल करने की क्षमता विकसित करना भी आवश्यक है। इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक होती हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति और नकद पुरस्कारों के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करना संस्थान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। दोनों निदेशकों ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *