हिमाचल अकैडमिक स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय अंडर-14 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने समूह गान (Group Song), लोकगीत (Folk Song) तथा शास्त्रीय संगीत (Classical Song) तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। उनकी मेहनत, लगन और संगीत के प्रति समर्पण ने यह सफलता दिलाई है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






