दाड़लाघाट। दाड़लाघाट प्रेस क्लब ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं बिलासपुर निवासी अरुण डोगरा रीतू के गत सप्ताह बिलासपुर में सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लब ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण डोगरा प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रखर पत्रकार थे। उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी निर्भीक कलम और निष्पक्ष एवं ईमानदार पत्रकारिता को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से
प्रदेश ने पत्रकारिता जगत की एक बुलंद आवाज खो दी है। क्लब के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पत्रकार बिरादरी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, जयपाल चौधरी, केशव वशिष्ठ, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, राकेश अत्री एवं राजीव सोनी सहित अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।






