Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » 25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तीन मंडलों की संयुक्त बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की दौरे को सफल बनाने के लिए दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडल के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

25 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तीन मंडलों की संयुक्त बैठक, तैयारियों पर हुआ मंथन नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की दौरे को सफल बनाने के लिए दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडल के पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

Share:

अर्की, शहनाज भाटिया।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 25 नवंबर को प्रस्तावित अर्की विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में भाजपा के दाड़ला, अर्की और जयनगर मंडलों की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में भाजपा जिला सोलन अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, ओपी गांधी, प्रदेश सह-संयोजक पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सुरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, अर्की मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज और जयनगर मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर सहित तीनों मंडलों के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियों के निर्धारण, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आपसी तालमेल को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें।
बैठक में तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनकी एकजुटता से ही बड़े कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *