Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल भाखड़ा नहर पर बना पुल टूटा, 2 ट्रक फंसे, एक में लगी आग,पटियाला-संगरूर NH पर हुआ हादसा…. पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में अर्की के पदाधिकारियों ने लिया भाग बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन। कुनिहार में एसएमसी की बैठक आयोजित, स्कूल की गतिविधियों और वार्षिक समारोह को लेकर हुई चर्चा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जताई खुशी रानी लक्ष्मीबाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कुनिहार स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित दोनों महान महिलाओं के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद हर्षण योग में गुरुवार – मिथुन को नया मकान, कर्क को रुका धन, मीन को खुशखबरी,पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल

Share:

अर्की, शहनाज भाटिया।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अर्की में शुक्रवार को भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के अर्की विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों अर्की, दाड़लाघाट और जयनगर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अर्की मंडल सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक गोविन्द राम वर्मा, दाड़लाघाट मंडल के संयोजक परस राम ठाकुर तथा जयनगर मंडल के संयोजक रतन लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा ज्ञान चंद और अमर सिंह ने भी बैठक में भाग लिया।
इस दौरान गांव गलोग, बथालंग (अर्की) निवासी नारायण दास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें अर्की मंडल सहकारिता प्रकोष्ठ में सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मुख्य रूप से 25 नवंबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम तथा 29 नवंबर को सोलन में आयोजित होने वाले सहकारिता उत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *