Latest News
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर धर्मार्थम संस्था का रक्तदान शिविर डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में वार्षिक समारोह ‘रेनबो ह्यूज : कलर्स ऑफ लाइफ’ का भव्य आयोज- नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता का दिया संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पहाड़ी संस्कृति और विश्व की विविधता को किया प्रदर्शित दानदाताओं और विद्यालय स्टाफ के सहयोग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला जयालंग में बना रसोईघर दानवीर सज्जनों ने 35,600 रुपये की राशि दी, विद्यालय स्टाफ ने भी उठाया शेष खर्च का जिम्मा; बच्चों के लिए डेस्क भी किए दान श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धर्मपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, बोले सोनिहाल के जयकारों से गुंजा धर्मपुर पढ़ें आज रविवार का पञ्चाङ्ग व राशिफल रवि प्रदोष व्रत / सर्वार्थ सिद्धि योग सिविल अस्पताल अर्की में स्थापित हुई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन करीब 27 लाख रुपये की लागत से मिली सुविधा, मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात; लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार
Home » Uncategorized » श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धर्मपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, बोले सोनिहाल के जयकारों से गुंजा धर्मपुर

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धर्मपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, बोले सोनिहाल के जयकारों से गुंजा धर्मपुर

Share:

धर्मपुर , पवन सिंघ 21 नवंबर।
सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सोलन जिला के धर्मपुर बाजार में शुक्रवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पंज प्यारो की अगवाई मे गुरुद्वारा सिंघ सभा धर्मपुर से दिन मे 2 बजे नगर कीर्तन शुरु हूआ और रात सात बजे समाप्ति हुई पंज प्यारो ने बोले सोनिहाल के जयकारों से पुरा धर्मपुर बाजार गूंज उठा नगर कीर्तन में धर्मपुर, सोलन, कसौली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। नगर कीर्तन के दौरान पूरा धर्मपुर बाजार गुरबाणी और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर गतका दलों ने सिखों की पारंपरिक युद्धकला का शानदार प्रदर्शन किया। तलवारों और अन्य पारंपरिक शस्त्रों के साथ गतका दलों द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतब आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। प्रदर्शन देखने के लिए बाजार में बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे और तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। धर्मपुर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कमलजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा धर्मपुर की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित इस नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें सोलन, कसौली और धर्मपुर क्षेत्र की संगतों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन का मुख्य उद्देश्य गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में प्रेम, आपसी भाईचारे, समानता और एकता का संदेश देना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाली सभी संगतों का आभार व्यक्त किया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह और सेवा भावना देखने लायक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *