Latest News
गोयला मेले में कबड्डी का रोमांच, 55 किलो वर्ग में राजपुरा की टीम ने मारी बाजी सिविल अस्पताल अर्की में मरीजों की सेहत से खिलवाड़: नक्शे में रसोई, धरातल पर पोस्टमार्टम कक्ष के ऊपर भोजन बनाने की व्यवस्था!बाहर से बनकर आ रहा मरीजों का खाना, IPHS मानकों की अनदेखी। 24 नवम्बर 2026, मंगलवार का पञ्चाङ्ग व राशिफल *कार्तिक पूर्णिमा / देव दीपावली / गुरु नानक जयंती* कुनिहार में मनाया गया सत्य साई बाबा का 101 वाँ जन्मोत्सव धुंधन स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर किया जागरूक JBK Aradhana और CSR Sawera Foundation ने संयुक्त रूप से आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, एसएमसी अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने गिनाईं विद्यालय में करवाए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां,
Home » Uncategorized » कुनिहार में मनाया गया सत्य साई बाबा का 101 वाँ जन्मोत्सव

कुनिहार में मनाया गया सत्य साई बाबा का 101 वाँ जन्मोत्सव

Share:

कुनिहार
23 नवंबर 2026सोमवार को भगवान श्री सत्य साईं बाबा जी के 101वे जन्मोत्सव को श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार के सभी सदस्यों के रचनात्मक सहयोग से श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश एवं सोलन के उचित मार्गदर्शन एवं निर्देशन में बहुत हर्षौल्लास एवं सेवा भाव के साथ कुनिहार में भी मनाया गया l इस कार्यक्रम के बारे में विशेष जानकारी प्रदान करते हुए कुनिहार समिति के संयोजक देवी दत्त परिहार ने बताया कि इस पावन अवसर पर प्रेम निवास कुनिहार से प्रातः 5:00 बजे पूरे शहर में प्रभात फेरी के माध्यम से भजन संकीर्तन किया गया l तदुपरांत
दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक अखंड भजन संकीर्तन का आयोजन बहुत ही भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ,
उसके उपरांत सभी को नारायण सेवा के रूप में भंडारे की व्यवस्था भी की गई l कुनिहार समिति ने भी भगवान श्री सत्य साईं बाबा जी के 101 वे जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत होने वाली साप्ताहिक विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बढ़ चढ कर अपनी रचनात्मक एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की l इस अवसर पर समिति की सभी सदस्य इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *