Latest News
गौ सेवा के माध्यम से कुनिहार समिति ने बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया श्री सत्य बाबा का 101 वां जन्मोत्सव l ऐतिहासिक चौगान अर्की में हवाई हमले से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित, लोगों को ब्लैकआउट के दौरान सुरक्षा उपायों की दी जानकारी, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए किया जागरूक गोयला मेले में कबड्डी का रोमांच, 55 किलो वर्ग में राजपुरा की टीम ने मारी बाजी सिविल अस्पताल अर्की में मरीजों की सेहत से खिलवाड़: नक्शे में रसोई, धरातल पर पोस्टमार्टम कक्ष के ऊपर भोजन बनाने की व्यवस्था!बाहर से बनकर आ रहा मरीजों का खाना, IPHS मानकों की अनदेखी। 24 नवम्बर 2026, मंगलवार का पञ्चाङ्ग व राशिफल *कार्तिक पूर्णिमा / देव दीपावली / गुरु नानक जयंती* कुनिहार में मनाया गया सत्य साई बाबा का 101 वाँ जन्मोत्सव
Home » Uncategorized » ऐतिहासिक चौगान अर्की में हवाई हमले से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित, लोगों को ब्लैकआउट के दौरान सुरक्षा उपायों की दी जानकारी, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए किया जागरूक

ऐतिहासिक चौगान अर्की में हवाई हमले से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित, लोगों को ब्लैकआउट के दौरान सुरक्षा उपायों की दी जानकारी, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए किया जागरूक

Share:

अर्की

ऐतिहासिक चौगान अर्की में हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और बचाव के लिए अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली को लेकर आदेशक के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्लाटून कमांडर महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दौरान वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र कोटली (शालाघाट) से 17, 11/2 अर्की कम्पनी से 3, 11/6 दाड़लाघाट कम्पनी से 4 गृह रक्षक स्वयंसेवक तथा 5 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों कुल 32 खोज एवं बचाव कर्ता व दमकल चौकी अर्की की टीम मौजूद रहे। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आपात स्थिति के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा।
मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित लोगों को विशेष रूप से ब्लैकआउट की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ऐसी परिस्थितियों में घबराने के बजाय संयम बनाए रखना, अनावश्यक रूप से रोशनी का इस्तेमाल न करना और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।
इसके अतिरिक्त प्रकाश के उचित उपयोग, रोशनी को नियंत्रित रखने तथा संभावित खतरे से बचाव के विभिन्न तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अभ्यास के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में व्यक्तिगत सतर्कता और सामूहिक सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मॉक ड्रिल में स्कूलों, पंचायतों, दुकानदारों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों को शामिल कर जागरूक किया गया। इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य लोगों को पहले से तैयार रखना है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में वे घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी के साथ अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *