Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » धूमधाम से मनाया गया देवता कुर्गन मंढोड का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया देवता कुर्गन मंढोड का जन्मोत्सव

Share:

दाड़लाघाट

पंचायत मांगू में देवता कुर्गन मंढोड का जन्मोत्सव देव जात्रा के रूप में कुर्गन स्टेडियम मांगू में धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में कुर्गन ट्रांसपोर्ट यूनियन मांगू के प्रधान रतन चंद भट्टी, देवता कुर्गन मांगू मंदिर कमेटी के प्रधान मेहर सिंह वर्मा, संतराम वर्मा, जीवानंद भट्टी, महिला मंडल मांगू सहित समस्त ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पांच देवता कुर्गन रथों का आगमन हुआ, जिनमें देव कुर्गन कराड़ाघाट, देव कुर्गन मांगू, देव कुर्गन संघोई, देव कुर्गन डवारु (खाता) तथा देव कुर्गन कोलका शामिल रहे। सभी देवताओं के आगमन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *