Latest News
अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा की बैठक आयोजित
Home » Uncategorized » बाबा साहब ने हमेशा कहा कि शिक्षित होइए संघर्ष करें और एकत्रित रहिये

बाबा साहब ने हमेशा कहा कि शिक्षित होइए संघर्ष करें और एकत्रित रहिये

Share:

दाड़लाघाट

बी आर अंबेडकर महासभा अर्की व दाड़लाघाट द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में दाड़लाघाट के चौधरी कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष उमलाल ने की इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में डॉ अम्बेडकर महासभा अध्यक्ष व समता सैनिक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ओंकार सिंह भाटिया ने शिरकत की। व समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नागवान विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन कर डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। ततपश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा चौधरी कॉम्प्लेक्स से लेकर स्यार तक निकाली गई। व बाबा के आदर्शों पर चलने की शपथ ली कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। मुख्यातिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब सविधान के मुख्य शिल्पी प्रमुख न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। उन्होंने महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिये संघर्ष किया व छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई।
बाबा साहब ने हमेशा कहा कि शिक्षित होइए संघर्ष करें और एकत्रित रहिये
बाबा साहब स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। इस अवसर पर बी आर भाटिया, ननद लाल भगत, लेख राम कायथ, सीडी पंवर, अडानी ग्रुप से संजय शर्मा,मनजीत भाटिया, गीता राम एडवोकेट पार्वती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *