Home » Uncategorized » जेएनवी कुनिहार का सीबीएसई कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा सौ प्रतिशत ।

जेएनवी कुनिहार का सीबीएसई कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा सौ प्रतिशत ।

Share:

कुनिहार:-
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई कक्षा 10 वीं कक्षा का परिणाम में 100 प्रतिशत रहा । विद्यालय प्राचार्य के. के. यादव ने बताया कि विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्र गीता ने सर्वाधिक 97.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसी तरह द्वितीय स्थान पर छात्र हिमांक कश्यप ने 93.6 प्रतिशत अंक, तृतीय स्थान पर रवनीत कौर और ऋत्विक चौहान ने 93.3 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इसके अतिरिक्त 21 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं व अन्य सभी छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक लिए हैं। विद्यालय की प्रथम रही छात्रा गीता ने अंग्रेजी विषय में 100 प्रतिशत अंक लिए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के सीबीएसई के बेहतर वार्षिक परिणाम को लेकर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। उन्होंने सभी छात्रों की कड़ी मेहनत व स्टाफ की सराहना की । मेधावी छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *